छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट के लिए केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट के लिए केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कहा- हम छात्रों के लिए बसों में पूरी तरह से फ्री और मेट्रो में 50 फीसदी छू की योजना बना रहे

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को 50 फीसदी की छूट दिए जाने को लेकर पत्र लिखा है। उनका मानना है कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने स्कूल या कॉलेज में आने जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने चिट्ठी के जरिए मांग की है कि छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट हो। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों इससे होने वाला खर्चा वहन करें। हम बस में छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने अपने पत्र में लिखा, ’मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल अथवा कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50ः50 सहयोग की परियोजना है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करें।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि हमारी ओर से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना बना रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox