
दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया है। इस बार केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद सभी छात्रों के लिए बस का सफर पूरी तरह से फ्री किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चौथी बार उनकी सरकार बनने जा रही हैं और उन्होने अभी तक जो भी घोषणा की है वो सभी लागू की जांएगी।

दिल्ली में सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल का कहना है कि अगर दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैट्रों में छात्रों को किराए में 50 फीसदी की छूट दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा कि बस और मेट्रो के किराए का ख़र्च अब शिक्षा में रुकावट नहीं बनेगा। हमारी सरकार बनने पर हम स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बसों में मुफ्त सफर शुरू करेंगे और मेट्रो किराए में भी रियायत देंग
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज की इज्जत करती है। आप ने पूर्वांचल समाज के लिए काम किया है। इस चुनाव में हमने 12 पूर्वांचलियों को टिकट दिए। भाजपा पूर्वांचल समाज को बड़े तिरस्कार की नजर से देखती है। उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहती है। भाजपा के प्रवक्ता ने पूर्वांचल से आने वाले हमारे विधायक ऋतुराज झा को नेशनल ज्ट चैनल पर बहुत ही गंदी गाली दी। भाजपा बताए, उन्होंने पिछले 10 साल में पूर्वांचल समाज के लिए क्या किया है।
वहीं, आम आदमी के सांसद संजय सिंह ने कहा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने पूर्वांचल से आने वाले मैथिल ब्राह्मण प्रवक्ता ऋतुराज झा को गाली दी। उन्होंने पूरे समाज को गाली दी है। भाजपा ने 70 में से मात्र 5 पूर्वांचलियों को टिकट दिया है, जबकि आप ने 12 पूर्वांचलियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्वांचल समाज इन गालियों का बदला 5 फरवरी को अपने वोट से लेगा।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण