
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/- नजफगढ़ में छठ पूजा को लेकर व्रतधारियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारिया आरंभ कर दी है। तीन दिन से प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई व पुनर्निर्माण में जुट गया है।
वीरवार को एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता व निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सिचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी साथ थे। इस संबंध में एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि नजफगढ़ ड्रेन के साथ-साथ साथ सिचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कई छठ घाट बनाये है। वहीं कालोनियों में भी आरडब्ल्यूए के सहयोग से व्रतधारियों की पूजा-पाठ के लिए छठ घाट बनाये गये है। प्रषासन सैनिक एंक्लेव, विनोबा एंक्लेव, श्याम विहार, गोपालनगर व दुर्गा विहार में तालाबों की साफ-सफाई व पुनर्निर्माण का कार्य कर रहा है। सुर्या कुंज छठ पूजा समिति ने देव पब्लिक स्कूल में छठ व्रतधारियों के लिए घाट का निर्माण कराया है। समिति के सदस्य अनिल कुमार साही, निशीकांत डब्लयू, नीरज पतवाल, संतकुमार ठाकुर व एस के चौहान ने बताया कि देव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनजीत सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए अपने स्कूल में घाट का निर्माण कराने की पहल की है जिसके लिए समिति उनकी आभारी है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान