सर्व समाज ने दी खलीफा भगत स्वरूप को भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्व समाज ने दी खलीफा भगत स्वरूप को भावभीनी श्रद्धांजलि

खलीफा भगत स्वरूप को यादव भवन में सर्व समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ के महर्षि दयानन्द व्यायामशाला के खलीफा भगत स्वरूप को यादव भवन में सर्व समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस सभा का आयोजन यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से किया गया था।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक रघुनाथ सिंह यादव ने बताया कि खलीफा महर्षि दयानन्द व्यायामशाला के संचालक थे और पिछले काफी समय से नजफगढ़ देहात के युवाओं को पहलवानी के गुर सिखा रहे थे। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के अनेकों युवा अपना भविष्य संवार चुके हैं। खलीफा गउओं के भी हितेषी थे। उन्होने क्षेत्र की सभी गउशालाओं में गायों की रक्षा व सुविधा की विशेष व्यवस्था करवाई थी। साथ ही समाज में भाईचारा बनाये रखने में भी अपना पूरा योगदान देते थे। ऐसे शख्स को आज सर्वसमाज अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर योगानन्दशास्त्री, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, प्रधान रोहताश यादव, प्रितपाल यादव, त्रिभुवन यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमदत यादव, पूर्व विधायक कवल सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफेसिंह राठी, गउशाला के प्रधान बलजीत डागर, आचार्य भरतलाल शास्त्री, लालसिंह यादव, जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश सहरावत, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर, कोच विरेन्द्र दहिया, नजफगढ़ स्टेडियम के प्रबंधक राजेश सहरावत, खजान सिंह, पालम 360 के प्रधान रामकरण सोलंकी, पूर्व प्राचार्य औमप्रकाश यादव, भाजपा नेता अनिल डागर व बलवन्त यादव, यूपी, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब से भी आये लोगों ने शोक सभा में भाग लेकर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर गुरूग्राम के महर्षि वेदमुनि जी वानप्रस्थ ने आध्यात्मिक उपेदश दिया व आचार्य भरतलाल तथा गुरूदत्त शास्त्री ने हवन करवाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox