
नई दिल्ली/- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नई चयन समिति का एलान कर दिया है। चेतन शर्मा को एक बार फिर से इस पद कि लिए चुना गया है। उनके अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ के नाम पर मुहर लगी।
बीसीसीआई ने कहा, सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (ब्।ब्) ने अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए।
बोर्ड ने आगे बताया, उचित विचार-विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर सीएसी ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को शॉर्टलिस्ट किया। साक्षात्कार के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की हैरू चेतन शर्मा, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार