चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, बोले– मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, बोले– मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

मानसी शर्मा/-  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडिस्ट्री के स्टार पवन सिंह अपनी पत्नी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं। इसी बीच उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में नहीं आए हैं। मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात वाली एक फोटो को पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह की भाजपा में वापसी भी हुई है। उनकी वापसी पर राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के पभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि वह एनडीए के आगामी चुनाव में सक्रियता से काम करेंगे। वापसी के बाद पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।  

इस सीट से चुनाव लड़ सकते थे पवन सिंह

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को बीजेपी आरा विधानसभा सीट से टिकट देने की सोच रही थी। बताया जा रहा है कि बड़हरा सीट का भी नाम था क्योंकि पवन सिंह भोजपुर जिले जोकरही गांव के रहने वाले हैं। जोकरही गांव बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox