गिल ने जड़ा शतक, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट से आगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गिल ने जड़ा शतक, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट से आगे

मानसी शर्मा/-   दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा। शुभमन ने भारत की पहली पारी के 130वें ओवर में खैरी पियरे की 5वीं गेंद पर तीन रन लेकर अपना 10वां टेस्ट शतक को कंप्लीट किया। गिल ने 13 चौके और 1 सिक्स की मदद से 176 गेंदों पर अपनी सेंचुरी कम्पलीट की।
शुभमन का कप्तान के रूप में 12 पारियों में 5वां टेस्ट शतक है। केवल नौ पारी और 10 पारी ने बतौर कप्तान शुभमन गिल से कम पारियों में इतने शतक बनाए। शुभमन ने ये पांचों टेस्ट शतक इस साल बनाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले वो दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसने पहले विराट कोहली ने ही ऐसा शतक जड़ा था। बता दें कि विराट ने दो बार ये उपलब्धि हासिल की थी।

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। शुभमन ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने डबल्यूटीसी में 9 शतक जड़े थे। गिल ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 71 पारियों में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल है। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

शुभमन-यशस्वी के दम पर जीती थी टीम


गिल ने इस इनिंग्स के दौरान भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल का घर पर ये सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले शुभमन का घर पर बेस्ट स्कोर 128 रन था, जो उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में बनाया था। दिल्ली टेस्ट में भारत की ओर से पहली पारी में शुभमन से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी शतक जड़ा था। शुभमन-यशस्वी के शतकों के दम पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox