चुनाव की सियासी गर्मी के साथ दिल्ली के तापमान में भी तोड़ा रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव की सियासी गर्मी के साथ दिल्ली के तापमान में भी तोड़ा रिकॉर्ड

-52 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली के मौसम विभाग ने आज शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में अब तक की सबसे अधिक 8,302 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई है, क्योंकि अधिक से अधिक निवासियों ने बिजली की खपत वाले एयर-कंडीशनिंग का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अन्य क्षेत्र जहां अत्यधिक उच्च तापमान दर्ज किया गया, वे दोनों रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में हैं – फलोदी में 51 डिग्री सेल्सियस तथा 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुधवार (29 मई) को दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी और तेज गर्म हवा चलने के साथ-साथ आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली के कम से कम तीन मौसम केंद्रों ने मंगलवार (28 मई) को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया। आईएमडी के अनुसार मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये तापमान दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान था। दिल्ली में हीटवेव को लेकर अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कब गर्मी से राहत कब मिलेगी?
देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर साझा की है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में लू से राहत मिलेगी। 30 मई से घने बादल छाएंगे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं के साथ मानसून बरसेगा। इन राज्यों में 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox