
राजस्थान/सिमरन मोरया/- राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में 10 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे. परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने नतीजे राजस्थान बोर्ड की वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्कोर कार्ड DigiLocker से भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाना होगा या मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा. बोर्ड ने 10वीं के साथ प्रवेशिका का भी रिजल्ट जारी करेगा.
10वीं की परीक्षा में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्राओं का रिजल्ट 93.46 फीसदी और छात्राओं का 92.64 फीसदी रहा है.
देरी से जारी हुआ रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 1062341 और प्रवेशिका के लिए 7063 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इस साल रिजल्ट परीक्षा होने के 60 दिन बाद जारी हुआ है. जबकि पिछले साल 50 दिन में ही जारी हो गया था. इस साल रिजल्ट जारी होने में देरी लोक सभा चुनाव के चलते हुई है. 2023 में राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 1 जून को आया था.
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट RBSE की वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है. इससे 10वीं का स्कोर कार्ड ऐसे डाउनलोड होगा-
-सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डिजिलॉकर एप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
-डिजिलॉकर एप/वेबसाइट पर मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी व आधार नंबर डालकर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें.
-यहां राजस्थान बोर्ड 10वीं का स्कोर कार्ड मिलेगा, इसे डाउनलोड किया जा सकता है.





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी