
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ही चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, पिछले कई दिनों से कांग्रेस समेत प्रदेश के तमाम विपक्षी दलों ने रश्मि गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद EC ने ये कठोर कदम उठाया है। इसके साथ ही आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से तीन IPSके नाम की सूची मांगी है, जिनमें से एक को DGPबनाया जा सके। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक मुख्य सचिव तीन सबसे वरिष्ट IPSका नाम चुनाव आयोग को भेज सकते हैं।
विपक्ष ने BJP पर साधा निशाना
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि चुनाव आयोग ने आज पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का तबादला करने का फैसला किया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। आज यह स्पष्ट हो गया कि महागठबंधन सरकार बेईमानी कर रही थी। गंभीर आरोपों का सामना कर रही पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला का कार्यकाल बढ़ाने के लिए महागठबंधन सरकार की क्या मजबूरी थी?महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था। आज यह स्पष्ट हो गया है कि असंवैधानिक तरीके से आई सरकार ने असंवैधानिक तरीके से अधिकारियों को पदों पर बिठाया था। अपनी पसंद के अधिकारियों को सेवा विस्तार देकर महागठबंधन सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है!
कौन हैं रश्मि शुक्ला?
आईपीएस रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी हैं। वह 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इसी साल 4 जनवरी को उन्हें राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया था। डीजीपी बनने से पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में महानिदेशक यानी डीजी के पद पर तैनात थीं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसी साल जून महीने में वह रिायर हो रही थीं, लेकिन सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दे दिया, जिसकी वजह से वह अभी भी डीजीपी पद पर बनी हुई हैं।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत