चार धाम यात्रा के साथ-साथ बुजुर्गों को भगवान जगन्नाथ दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चार धाम यात्रा के साथ-साथ बुजुर्गों को भगवान जगन्नाथ दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार

-11 और 28 जुलाई को चलेंगी दो ट्रेन, पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, यहां कर सकते हैं यात्रा के लिए पंजीकरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ओडिशा के पुरी में हर वर्ष आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलती है। दिल्ली के बुजुर्गों को यात्रा में शामिल होने का मौका देने के लिए केजरीवाल सरकार ने पुरी के लिए इस माह दो ट्रेन रवाना करने का फैसला किया है। पहली ट्रेन 11 जुलाई को जबकि दूसरी 28 जुलाई को रवाना की जाएगी। यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
              तीर्थ यात्रा विकास समिति के चेयरमैन कमल बंसल ने बताया कि भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक भगवान जगन्नाथ की यह रथया त्रा बहुत मशहूर है। इस बार जुलाई में यह यात्रा शुरू हो चुकी है तो हमने फैसला किया है कि बुजुर्गों को पुरी की तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। इसलिए दो विशेष ट्रेन का फैसला किया गया है।
              उन्होंने कहा कि जाने के इच्छुक बुजुर्ग दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक पोर्टल या फिर विधायक कार्यालय पर पंजीकरण करवा सकते हैं। दिल्ली सरकार ने जब से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की है तब से अब तक 65 हजार से अधिक लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा चुका है। अभी तक देश के अलग-अलग तीर्थ स्थलों के लिए कुल 65 ट्रेन चलाई गई हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox