‘चल बे’: प्रियंका ने बिलावल को उसकी औकात दिखाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘चल बे’: प्रियंका ने बिलावल को उसकी औकात दिखाई

-सिंधु के पानी पर बिलावल ने दी धमकी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।एक ओर भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी ओर सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है। इसपर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है।

हाल ही में पाकिस्तानी नेता और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सिंधु के पानी को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी है. उनका कहना है, “सिंधु जल पाकिस्तान का है और रहेगा। अगर उसे रोकने की कोशिश की गई तो या सिंधु नदी में पानी बहेगा या हिंदुस्तानियों का खून।”

प्रियंका चतुर्वेदी का बिलावल भुट्टो को जवाब- चल बे!
ऐसी बेतुकी धमकी देने पर भारत के नेता बिलावल भुट्टो को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने महज दो शब्दों में बिलावल भुट्टो के बयान का जवाब दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने बिलावल भुट्टो के धमकी भरे भाषण का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “चल बे!”

क्या बोले थे बिलावल भुट्टो?
बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की आवाम से दावा कर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार भारत ने पाकिस्तान को ठहराया है, जो कि गलत है. बिलावल भुट्टो यह दावा करते भी दिख रहे हैं कि सिंधु दरिया पाकिस्तान का है। बिलावल भुट्टो ने कहा, “मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर भारत को कहना चाहूंगा कि सिंधु हमारा है और सिंधु हमारा रहेगा। इस दरिया से या हमारा पानी बहेगा या उनका खून बहेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि एक देश फैसला कर ले कि आप इंडस वॉटर ट्रीटी को नहीं मानते हैं।”

‘अपनी दिमागी हालत चेक कराएं बिलावल’- हरदीप पुरी
इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिलावल को अपनी दिमागी हालत की जांच करानी चाहिए. हरदीप पुरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत का धैर्य अब खत्म हो चुका है। हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे. कुछ दिन इंतजार करो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox