
ग्रेटर नोएडा/अनीशा चौहान/- ग्रेटर नोएडा से दहेज उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात निक्की नामक महिला की हत्या उसके पति विपिन और सास ने मिलकर कर दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने दिया हैरान करने वाला बयान
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस रविवार को आरोपी विपिन को सबूत जुटाने के लिए उसके घर लेकर गई थी, तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस जब उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां मीडिया ने उससे सवाल पूछे। इस पर विपिन ने बेहयाई से कहा कि “मैंने उसे नहीं मारा और मुझे कोई पछतावा नहीं है। हर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं, वह खुद मर गई।
हालाँकि, बाद में जब उससे दोबारा पूछा गया कि क्या उसे पत्नी की मौत का पछतावा है, तो उसने पलटते हुए कहा – “हां, मुझे पछतावा है कि मेरी पत्नी चली गई।”
बेटे ने सुनाई सच्चाई
निक्की के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज और पैसों की मांग करते रहते थे। उनकी मांग पूरी करने के बावजूद निक्की को प्रताड़ित किया जाता रहा। हैरान करने वाली बात यह रही कि निक्की को उसके मासूम बेटे के सामने ही जलाकर मार डाला गया। अधिकारियों ने जब मासूम बेटे से पूछताछ की, तो उसने मासूमियत से कहा – “मेरे पापा ने मेरी मां को मार दिया।”
परिवार की गुहार
मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि पूरे ससुराल पक्ष ने निक्की की जान ली है। वे चाहते हैं कि सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसा जघन्य अपराध न हो।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत