गौतमबुद्ध नगर वासियों को यथार्थ अस्पताल ने दिया फ्री एंबुलेंस सेवा का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गौतमबुद्ध नगर वासियों को यथार्थ अस्पताल ने दिया फ्री एंबुलेंस सेवा का तोहफा

-किसी भी इमरजेंसी में 1800-330-0000 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाएं, 18 लोकेशन पर रहेंगी तैनात

ग्रेटर नोएडा/- रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपना अहम योगदान देता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों के लोगों की सेवा में लगे यथार्थ अस्पताल ने एक और जनकल्याण की पहल की है। अस्पताल ने क्षेत्र के मरीजों को राहत देने के मकसद से फ्री एंबुलेंस सर्विस देने का फैसला किया है। नोएडा और आसपास के क्षेत्र में ये किसी अस्पताल द्वारा की गई इस तरह की अनूठी कोशिश है, जिससे निश्चित ही इमरजेंसी की हालत में मरीजों और उनके परिजनों को काफी लाभ मिलेगा।

ये फ्री इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विस पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में उपलब्ध रहेगी। अगर रीजन के लोगों को कभी भी एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है तो वो 1800-330-0000 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। अपनी फ्री एंबुलेंस सेवा को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का भी इंतेजाम किया हैं पूरे जिले में 18 लोकेशंस पर ये एंबुलेंस तैनात रहेंगी, ताकि इमरजेंसी कॉल आने पर कम से कम समय में मरीज तक पहुंच सके। इस सेवा को लॉन्च करने का एकमात्र मकसद गौतमबुद्ध नगर इलाके के लोगों को अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में जल्द से जल्द एंबुलेंस मुहैया कराना है, ताकि पेशंट को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके और जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके। खासकर, सड़क हादसों और घर पर रहते हुए किसी हादसे के हो जाने पर ये एंबुलेंस सेवा एरिया के लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है। दरअसल, इस तरह की एंबुलेंस सेवा की डिमांड काफी बढ़ रही थी जिसे देखते हुए इसकी शुरुआत की गई।

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कपिल त्यागी ने एंबुलेंस सेवा लॉन्च करते हुए कहा, ‘’अक्सर ऐसा होता है कि रोड एक्सीडेंट हो जाने, ट्रॉमा, कार्डियक अरेस्ट या अन्य अचानक आने वाली स्वास्थ्य संबंधी मुसीबत में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती। इस तरह की स्थिति में मरीजों को नुकसान पहुंचने की आशंकाएं रहती हैं इसी को ध्यान में रखते हुए और ऐसी किसी अनहोनी से पीड़ित और उनके परिजनों को बचाने के लिए हमारे ग्रुप ने ये एंबुलेंस सेवा शुरू की है और हमें गर्व है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी ये एक और अहम पहल है। रोड एक्सीडेंट की संख्या में हो रही वृद्धि और घर पर अचानक होने वाली अलग-अलग तरह की इमरजेंसी को देखते हुए ये एंबुलेंस सर्विस वक्त की जरूरत थीं लिहाजा, हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक जिम्मेदार नाम होने के चलते ये हमारा फर्ज है कि लोगों को सही और वक्त पर इलाज मुहैया कराया जाए। हमें भरोसा है कि इस फ्री एंबुलेंस सर्विस की मदद से बड़ी संख्या में मरीज वक्त पर अस्पताल पहुंच सकेंगे और इलाज के अभाव में जान गंवाने वालों की संख्या में गिरावट आ सकेगी।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox