
मानसी शर्मा/- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ योगगुरु बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई साधु संत मौजूद रहे। अमित शाह अपने सपरिवार महाकुंभ में पहुंचे थे। संगम में स्नान के बाद अमित शाह ने परिवार के साथ विधिवत रुप से पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटे जय शाह सहित पूरा परिवार मैजूद रहे। बता दें,
अमित शाह अपने प्रयागराज के दौरान अखाड़ा परिषद जाकर साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। इसके लाथ ही वो लेटे हुए हनुमान जी और वट वृक्ष का भी दर्शन करेंगे। अमित शाह लेंगे व्यवस्था का जायजा अमित शाह संगम स्नान के बाद लेटे हुए हनुमान जी और वट वृक्ष का भी दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद वो अखाड़ा परिषद जाकर साधु संतों के साथ भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि 29 जनवरी को मौनी आमवष्या है। इस दौरान करीब 10 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगाएंगे। अमित शाह आज उन व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
इस दौरान अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति भी कुंभ में आएंगी बता दें, अभी तक कुंभ में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं ने डुबकी लगाई है। सोमवार को अमित शाह ने भी संगम नहा लिया। जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज कुंभ आ सकते हैं। साथ ही मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुंभ में शामिल हो सकती हैं।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन