
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/भावना शर्मा/- गुरुग्राम पुलिस ने 23 लाख रुपये के 103 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने यह फोन साइबर सेल की तकनीक के तहत बरामद किये हैं। पुलिस ने उक्त मोबाइलों को फोन चोरी के संबंध में औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराने वाले उनके मालिकों को वापस कर दिया है।
मोबाइल फोन मालिकों को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुलाया गया जहां शुक्रवार (15 अप्रैल) को उनके मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए मोबाइल फोन को गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी मदद से बरामद किये गये। यह आठवां मौका था जब गुरुग्राम पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अब तक 1,53,50,000 रुपये (एक करोड़ 52 लाख और 50 हजार रुपये) के 728 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और उनके मालिकों को वापस कर दिए गए हैं।“





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया