
गाँव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की जयंती मनाई गई इस मौके पर ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को बताया कि राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का जन्म 29 जून 1901 को हुआ था वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी थे युवा क्रांतिकारी लाहिड़ी की प्रसिद्ध काकोरी कांड के एक प्रमुख अभियुक्त के रूप में है वह हिंदुस्तान रिपब्लिक संगठन के प्रमुख थे जिसका मकसद भारत को ब्रिटिश सरकार मुक्त कराना था काकोरी ट्रेन के लूटपाट के नायक अमर शहीद राजेन्द्र सिंह लाहिड़ी को गोंडा जेल में 17 दिसंबर 1927 को निर्धारित तिथि से दो दिन पहले ही फांसी दे दी गई गुभाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार जय भगवान प्रधान गौतम मेसी सुदेश कौशिक फूल कुमार समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक वह अन्य मौजूद रहे।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप