“नशे के खिलाफ दौड़ में बहादुरगढ़ का परचम – BRG को मिला ‘बेस्ट रनिंग ग्रुप अवार्ड’”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“नशे के खिलाफ दौड़ में बहादुरगढ़ का परचम – BRG को मिला ‘बेस्ट रनिंग ग्रुप अवार्ड'”

नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली के गांधी दर्शन, राजघाट से आज “23वीं रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा द्वारा स्थापित हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य “नशा मुक्त भारत” के सपने को साकार करना है।

इस 10 किलोमीटर की जन-जागरूकता दौड़ में देशभर से आए लगभग 1000 धावकों ने हिस्सा लिया, जिनमें से बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बी आर जी ग्रुप) के 55 सदस्य विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने।

 बी आर जी ग्रुप को मिला ‘बेस्ट रनिंग ग्रुप’ का खिताब
अपने अनुशासन, संगठित भागीदारी और सामाजिक सरोकारों को दर्शाते हुए बी आर जी ग्रुप को ‘बेस्ट रनिंग ग्रुप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के संयोजक दीपक छिल्लर को आयोजन समिति द्वारा विशेष मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 प्रतियोगिता में बी आर जी ग्रुप के पदक विजेता – आयु वर्गानुसार सूची:

30+ आयु वर्ग
गुलाब सिंह – दूसरा स्थान

40+ आयु वर्ग
सत्यवान डागर – पहला स्थान

महिला वर्ग
ललिता पांडे – दूसरा स्थान

50+ आयु वर्ग
सभी बी आर जी ग्रुप के ही थे
धर्मवीर सैनी – पहला स्थान
देवेंद्र किशोर प्रसाद – दूसरा स्थान
राजेश कुमार – तीसरा स्थान
राजेंद्र पाल सिंह – चौथा स्थान

60+ आयु वर्ग
अशोक कुमार ने तीसरा स्थान
महिलाओं में कृष्णा ने पहला स्थान

वही 5 किलोमीटर में बालकिशन 60+ में तीसरे स्थान पर आए

बी आर जी ग्रुप  के अन्य प्रतिभागियों ने भी दिखाया ज़ोरदार उत्साह
दौड़ में भाग लेकर प्रेरणा देने वाले अन्य प्रमुख धावकों में शामिल रहे:
रविंद्र दहिया, धर्मवीर ,
सरवन , कुणाल, नीलोत्पल, सुनील सीकरी, नसीब चंद, उरेरी देवी, वैभव, संजय दत्त, किरण नरूला, सरिता दास, अमृत कौर, कौशल, निकुंज, अभिषेक, सुनील, संदीप, सुमन, नियति, अजय, गौरव, अयान, बलजीत, रितिक, तनु , डॉ संतोष कुमार,कविता सिकरी ,चंदन
आदि।

संयोजक दीपक छिल्लर का संदेश

> “हम सिर्फ दौड़ में नहीं भागते, हम समाज को एक सकारात्मक दिशा देने के लिए दौड़ते हैं। युवा अगर खेलों की ओर बढ़े, तो नशा खुद-ब-खुद पीछे छूट जाएगा। यह हमारी पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है – और हम इसे पूरे मनोबल से लड़ रहे हैं।”

“रनिंग से प्रेरणा, नशा से दूरी” – बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की मुहिम
 बी आर जी ग्रुप बीते वर्षों से ” मिशन फिट बहादुरगढ़ ” एवं “Say No To Drugs” जैसे अभियानों के माध्यम से स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना को एकजुट कर रहा है। आज की दौड़ में उनकी सहभागिता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि खेल और फिटनेस के ज़रिए नशा मुक्ति की दिशा में यह समूह लगातार अग्रसर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox