गुजरात तट पर मुठभेड़ के बाद एटीएस ने पकड़े 14 पाकिस्तानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात तट पर मुठभेड़ के बाद एटीएस ने पकड़े 14 पाकिस्तानी

-पाकिस्तानियों से 602 करोड़ रुपये की 86 किलोग्राम ड्रग्स की जब्त

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को एक संयुक्त अभियान में, गुजरात तट से मुठभेड़ के बाद 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 602 करोड़ रुपये मूल्य की 86 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की हैं। गौरतलब है कि ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पाकिस्तानी नागरिकों ने एटीएस अधिकारियों पर अपनी नाव चढ़ाने की कोशिश की और गोली चलाई जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी कर उन्हे पकड़ लिया।

          बता दें कि, एजेंसियां पिछले दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास, भारतीय जल सीमा के भीतर तलाशी अभियान चला रही थीं। यह मामला एनसीबी द्वारा गुजरात और राजस्थान में प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन, जिसे ’म्याऊं म्याऊं’ के नाम से जाना जाता है, का निर्माण करने वाली तीन प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ करने और मामले के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार करने के ठीक एक दिन बाद आया है। एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने लगभग 300 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
         गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को गुजरात और राजस्थान में मेफेड्रोन दवा का उत्पादन करने वाली प्रयोगशालाओं के बारे में एक गोपनीय स्रोत से जानकारी मिलने के बाद प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox