
मुंबई/सिमरन मोरया/- मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है. उन्हें छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया है और मुंबई लाया जा रहा है. बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पूर्व जमानत की उनकी याचिका खारिज होने के बाद उन्हें मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (SIT ) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया है.
SIT ने हाल में खान से इस मामले में पूछताछ की थी. एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है. पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपए का है.
‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ फिल्म में काम कर चुके हैं साहिल
पुलिस ने बताया कि खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है. ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस विशेषज्ञ हैं.
साहिल ने दावा किया कि उनका अनुबंध 24 महीने के लिए था, जिसमें उनके सोशल मीडिया पर प्रचार वीडियो पोस्ट करने के लिए 3 लाख का मासिक भुगतान था. इसके बावजूद, अदालत ने अवैध संचालन में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. वहीं अधिकारियों ने उल्लेख किया कि साहिल खान, एक फिटनेस विशेषज्ञ और यूट्यूबर के रूप में, कथित तौर पर ऐप को बढ़ावा देने और अधिक लोगों को इसका उपयोग करने के लिए लुभाने के इरादे से सेलिब्रिटी सभाएं आयोजित करते थे.





More Stories
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सोनिया विहार में मनीष यादव हत्याकांड का खुलासा; दो नाबालिग समेत सात पकड़े गए
टैक्सी चालक बने नशे के सौदागर, नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा