बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 250 से अधिक धावकों ने 100 दिन का रनिंग चैलेंज किया स्वीकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 250 से अधिक धावकों ने 100 दिन का रनिंग चैलेंज किया स्वीकार

-इस दौरान धावक लोगों को लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए करेंगे प्रोत्साहित

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप फिटनेस के क्षेत्र में लगातार 5 साल से कार्यरत है और निस्वार्थ भाव से लोगों में  स्वस्थ रहने के प्रति जागरूकता ला रहा है। इस कड़ी में  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 250 से अधिक धावकों ने 100 दिन का रनिंग चैलेंज स्वीकार किया है। इस चैलेंज में पूरे भारत से करीब 400 रनिंग ग्रुप हिस्सा ले रहे हैं। यह चैलेंज 27 अप्रैल से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर से सभी  छोटे बड़े सभी धावक अपनी फिटनेस को लगातार मैनटेन रखने के लिए 100 दिन के चैलेंज में कम से कम हर दिन में 2 किलोमीटर की रनिंग करेगे। नियमानुसार कोई भी धावक एक दिन मे 2 किलोमीटर से ज्यादा कितनी भी रन कर सकता है और उसको रनिंग ऐप मे रिकॉर्ड करके आगे भेजना है। इससे आपकी रैंक आल इंडिया लिडर बोर्ड पर दिखेगी। 100 दिन के अंत में टॉप 10 में आने वाले धावको को पुरस्कार और मोमेंटो से नवाजा जाएगा। साथ ही आयु वर्ग में भी टॉप 10 को मोमेंटो प्रदान किये जाऐंगे।
          दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार को बी आर जी पॉइंट पर करीब 70 धावकों 4ः30 बजे इकट्ठा होकर 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस दौरान सभी ने मिलकर एक साथ दौड़ लगाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के महत्व का प्रसार किया और वोटिंग करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया।
           अगले 28 दिनो तक बी आर जी ग्रुप के धावक पूरे बहादुरगढ़ में अलग-अलग जगह पर दौड़ेंगे और लोगों को वोटिंग के महत्व को बताएंगे और वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
           बी आर जी ग्रुप के जगदीश राठी, सुचेत शौकीन, ब्रह्म प्रकाश मान, शिवकुमार, अमनदीप, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, लोकेश भारद्वाज विनी, यश, अनिल पंजेता, पवन यशवीर जून, जगजीत सिंह, रितेश, कपिल चावला, सुमन मलिक, धर्मवीर, अभय टेटे, सुनील बेनीवाल, जितु, दीपांशु यादव, नवीनदहिया, नवनीत, तुषार, गुलाब सिह, तरुण, पुष्कर, सुरेंद्र गुलिया, एन के शर्मा, नवीन राणा, अमित कादियान राकेश, किरण नरुला, रतनेश, राजकपुर मोर, नरेन्द्र जांगडा, रविंद्र जागडा, रविंद्र दहिया, जयदेव राठी, शमशेर ने दौड़ के बाद मौजूद रहकर वोटिंग करने के लिए जन जन को प्रोत्साहित करने की शपथ ली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox