गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

-सांस तक नहीं ले पा रहे, गाजीपुर कूड़े के पहाड़ में लगी आग के धुएं से परेशान दिल्ली-नोएडा के लोग

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम से भीषण आग लगी है। कचरे के पहाड़ से पिछले 12 घंटे से आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार निकल रहा है, जिससे आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार शाम 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने पहले दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा। बाद में 8 और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया इनमें से 4 गाड़ियां डंपिंग ग्राउंड के ऊपरी हिस्से पर हैं।

आग लगने का कारण नम और शुष्क मौसम बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया गीला कचरा दबा रहने से उसमें हीट पैदा होती है फिर उसके बाद उसमें गैस बनती है, जिससे आग लगती है। फिलहाल घटनास्थल पर कोई जख्मी या बड़ा हादसा नहीं हुआ है। कूड़े के ढेर से धुंआ निकालने के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन हो रही है। लोगों ने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox