गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के कल्याण की चौ. देवीलाल से मिलती है प्रेरणा – दुष्यंत चौटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के कल्याण की चौ. देवीलाल से मिलती है प्रेरणा – दुष्यंत चौटाला

-पुण्यतिथि पर जननायक चौ. देवीलाल को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया नमन -दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर ताऊ के अनुयायियों के साथ पहुंचे दुष्यंत चौटाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वीरवार को भारत के भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गरीब किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि को जननायक जनता पार्टी ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ताऊ के अनुयायियों के साथ दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौ. देवीलाल की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक ऐसी संस्था थे, जिन्होंने किसान, कमेरे वर्ग को ताकत दी इसलिए प्रत्येक वर्ग आज उन्हें श्रद्धाभाव से याद करता है। उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा मिलती है कि आज गरीब, किसान, कमेरे वर्ग को और आगे कैसे ले जाया जाए।

                    इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी जानकारी दी कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की खराब हुई फसल की अब तक करीब 16 लाख एकड़ की रिपोर्ट सरकार के पास आ चुकी है और वेरिफिकेशन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मई माह में सरकार द्वारा किसानों के खाते में फसल खराबे का मुआवजा भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, चेयरमैन पवन खरखौदा, चेयरमैन सुमित राणा, दिनेश डागर, सुरेंद्र सौलंकी, दलबीर धनखड़, ऋषिराज राणा, राकेश जाखड़, राजेश भाटिया, सुरेंद्र सोरोत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चौ. देवीलाल सम्मान समारोह मे भी डिप्टी सीएम ने की शिरकत
इसके उपरांत डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौधरी देवीलाल सम्मान समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में राजनीति और सामाजिक बदलाव लाने में जननायक चौ. देवीलाल की बड़ी अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल द्वारा करवाए गए जन कल्याणकारी कार्यों की वजह से आज उनमें आस्था रखते हुए लोग उनकी विचारधारा पर चल रहे है। डिप्टी सीएम ने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को चौधरी देवीलाल के संघर्षों व बदलावों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

                    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने वाले खिलाड़ियों, पत्रकारों आदि को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली देहात से शिव कुमार यादव, अनुज मिश्रा, सुनील बाल्याण, मुकेश भोगल व अनिशा चौहान को श्रेष्ठ पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र बरूआ और विनोद गोटियां ने भी शिरकत की। इस अवसर पर मेरी मां फाउंडेशन के अध्यक्ष बॉबी मालिक, उपाध्यक्ष दिनेश डागर, पवन वत्स, शुभम मालिक आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox