
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर-छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- लिब्रा वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अरपा कॉम्युनिटी रेडियो, 90.8 एफएम की ओर से लिंग आधारित हिंसा पर जागरुकता कार्यक्रम हिंसा को नो चलाया जा रहा है। स्टेशन हेड संज्ञा टंडन ने बताया कि लिन्ग आधारित हिन्सा से केवल एक महिला ही प्रभावित नहीं होती बल्कि ये पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसलिये इस विषय के प्रति जागरूकता बहुत ज़रूरी है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के स्मार्ट एनजीओ द्वारा अरपा रेडियो सहित देश भर के 9 सामुदायिक रेडियो स्टेशन के साथ शुरु किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के तहत अरपा रेडियो द्वारा 5 गांवों 25-25 महिलाओं के साथ मिलकर लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरुकता कार्य किये जा रहे हैं। ये गांव हैं जलसो, सेंदरी, गतौरी, सेमरा और सेमरताल। इन गांवों का मोर्चा सम्हालने पांच महिला सुपरवाइजर भी नियुक्त की गई हैं जो हर हफ्ते गांव में नेरोकास्ट करेंगी और लोगों को इस विषय पर अन्य जानकारियां भी देंगी। इसके लिए सभी सुपरवाइजर्स को रेडियो सेट भी प्रदान किए गए हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिन्सा में हो रही वृद्धि को रोकना और उसे कम करना होगा।
कार्यक्रम के माध्यम से सखी व स्टॉप सेन्टर और महिला हेल्पलाइन नम्बर का प्रचार किया जा रहा है ताकि हिंसा पीड़ित महिलाओं को सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जा सके और घरेलू हिंसा की वजह से समाज में व्याप्त डर को भी समाप्त किया जा सके। अरपा रेडियो की तरफ से इस कार्यक्रम का संचालन रेहाना तबस्सुम और मातृका कर रही हैं। सुपेरवीसर्स के रूप में सेंदरी से प्रियंका यादव, ग्राम गतौरी से रजनी यादव, ग्राम सेमरताल से रंजिता, ग्राम सेमरा से रजनी साहू, ग्राम जलसों से रानु अग्रवाल कार्य कर रही हैं। विगत दिनों इस कार्यक्रम के संचालन हेतु स्मार्ट एनजीओ दिल्ली से कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आस्था एवं लक्ष्मी द्वारा प्रत्येक गाँव में जाकर ट्रेनिंग दी गई।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां