“गणतन्त्र दिवस का आह्वान”,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“गणतन्त्र दिवस का आह्वान”,

-कविता के माध्यम से कविय्त्री ने किया देशवासियों से आह्वान

राष्ट्रीय सुरक्षा, संविधान और संस्कृति की अस्मिता से बनाए महान।
सभी भारतवासी मिलकर करते आज इस प्रतिज्ञा का आह्वान॥

स्थापित करेंगे मिलकर शांति और समरसता, लेते यह संकल्प।
मेहनत और सहयोग से बदलेंगे भारत का कायाकल्प॥

संप्रभुत्व के लोकतन्त्र के महत्व को हम देते सम्मान।
विश्वगुरु भारत का तो सभी जगह होता है गुणगान॥

विविधता में एकता है भारत की विशेषता।
करें प्रयास मिलकर, बनेंगे श्रेष्ठ भारत के प्रणेता॥

राष्ट्रीय त्यौहार के दिन करते भिन्न-भिन्न आयोजन।
भारत माँ को नमन करके प्रफुल्लित है जन-जन॥

शहीदों के बलिदान को न जाने देंगे व्यर्थ।
प्रयत्नों की ऊँचाई बढ़ाकर बनेंगे समर्थ॥

भारत माता के सपूतों का शौर्य है वंदनीय।
इनका मार्गदर्शन तो है सभी के लिए अनुसरणीय॥

26 जनवरी है लोकतान्त्रिक मूल्यों वाला महापर्व।
डॉ. रीना कहती, भारत माँ की संतान बन होता हमें गर्व॥

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox