खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पहलवानों की बैठक खत्म, 22 जनवरी को होगी अहम बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पहलवानों की बैठक खत्म, 22 जनवरी को होगी अहम बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने गुरुवार को बातचीत के लिए बुलाया। ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ जैसी प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी रेसलर्स ने कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाड़ियों का यौन शोषण करते हैं। फेडरेशन के कोच भी ऐसा सालों से करते आ रहे हैं। खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पहलवानों की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में पहलवानों की तरफ से चार लोग प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए थे।


             बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय कुश्ती में अचानक तूफान खड़ा हुआ। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। अब खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांग लिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मांगा बृजभूषण शरण का इस्तीफा
शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का इस्तीफा मांगा है।

एनसीपी के राष्ट्रयी प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा “हमारे देश के लिए पदक जीतने वाली महिला पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी गलत कामों के खिलाफ खुद के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।“

खाप पंचायत ने की बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग
दिल्ली की पालम 360 खाप पंचायत के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। ऐसा निष्पक्ष जांच के लिए जरुरी है। जंतर मंतर पर सैंकड़ों खिलाड़ी बैठे हैं। वे यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगा सकते। उनकी भी अपनी साख है।

22 जनवरी को होगी अहम बैठक
भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में होगी। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृजभूषण सिहं इस बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।

कुश्ती संघ को खत्म करना चाहते हैं पहलवान
पहलवानों की मांग है कि कुश्ती संघ को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए और नए संघ का गठन किया जाए। खिलाड़ियों का कहना है कि कुश्ती संघ में भ्रष्ट लोगों की भरमार है।

पहलवानों को खेल मंत्रालय का संदेश
दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को खेल मंत्रालय की तरफ से संदेश आया है। बजरंग पूनिया ने बताया कि खेल मंत्रालय की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बातचीत के लिए जा रहे हैं। चार पहलवानों का प्रतिनिधि मंडल खेल मंत्रालय से बातचीत के लिए जाएगा। अगर यह बातचीत सफल रही तो प्रदर्शन आज ही खत्म हो सकता है।

अंशु मलिक बोलीं- खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे बृजभूषण सिंह
विनेश फोगाट के बाद पहलवान अंशु मलिका ने भी बृजभूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे और अपना कमरा खुला रखते थे।

वृंदा करात भी प्रदर्शन में पहुंचीं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात भी पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंची हैं। हालांकि, उन्हें मंच पर नहीं चढ़ने दिया गया और उन्होंने पहलवानों से बातचीत की। बजरंग पूनिया पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका प्रदर्शन किसी राजनीतिक दबाव में नहीं हो रहा है। वह कुश्ती की भलाई के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्हें किसी राजनेता के समर्थन की जरूरत नहीं है।
              वृंदा करात ने कुश्ती फेडरेशन पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि देश के अंदर यौन शोषण का एक कानून है। उसके तहत कार्रवाई हो। जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, जब उन्हीं के साथ ऐसी हरकत होती है तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

विनेश ने हरियाणा कुश्ती संघ पर भी लगाए आरोप
विनेश फोगाट ने हरियाणा कुश्ती संघ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया गया है, उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं।

सरकार पहलवानों के साथ- बबीता फोगाट
भाजपा नेता बबीता फोगाट दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के पास पहुंची हैं। बबीता भी पहले पहलवान रह चुकी हैं। इसके बाद वह राजनीति में आईं। उनके कई रिश्तेदार भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। बजरंग पूनिया ने बताया की बबीता सरकार की तरफ से बातचीत करने के लिए आई हैं। वह मध्यस्थ के रूप में यहां आई हैं और पहलवान उनसे बातचीत करेंगे। इसके बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंचने के बाद भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा कि उन्होंने पहलवानों से बात की और उन्हें यह आश्वासन दिया है कि सरकार उनके साथ है। वह कोशिश करेंगी की पहलवानों की समस्याओं का निराकरण आज ही कर दिया जाए।

गीता और बबीता ने भी किए ट्वीट
पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने भी ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया है। गीता ने लिखा “आज बहुत दुखः हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।“
                आज बहुत दुखः हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है। बबीता फोगाट ने लिखा “कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।“ कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूँ। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूँ कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूँगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।

प्रियंका गांधी बोली- आरोपों की जांच हो
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox