खूनखराबे में बदली सिगरेट को लेकर बहस, दो की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खूनखराबे में बदली सिगरेट को लेकर बहस, दो की मौत

-पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, समीर और फरदीन के रूप में हुई मृतकों की पहचान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय राजधानी में छोटी-छोटी बातें भी बड़ी वारदातों का रूप ले रही है। 25 अप्रैल को एक रिसेप्शन पार्टी में एक सिगरेट को लेकर हुई कुछ लोगों में बहस खूनखराबें में बदल गई है। बहस के दौरान दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 26 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मतृकों की पहचान समीर और फरदीन के रूप में हुई जो भलस्वा डेयरी के निवासी थे।

         इस संबंध में बाहरी उत्तरी दिल्ली डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि  गुरुवार देर रात 1.22 बजे चाकूबाजी की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी।  एक प्रत्यक्षदर्शी मुबीन के अनुसार, उसके रिश्तेदार फरदीन को उसके चचेरे भाई द्वारा आयोजित एक रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया था। आधी रात के करीब उसके रिश्तेदार समीर और फरदीन एक साथ बाहर गए। मुबीन ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद, समीर गंभीर रूप से घायल होकर लौटा और तीन लोग चाकू लेकर उसका पीछा कर रहे थे।

         समीर के पेट और कंधे पर किसी नुकीली चीज से हमला किए जाने के बाद उन्हें गंभीर घाव के साथ बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसीपी ने कहा, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस बीच बैटरी रिक्शा चालक फरदीन की मौके पर ही मौत हो गई।
         मुबीन ने पुलिस को आगे बताया कि उसे बाद में पता चला कि एक बहस तब हुई जब तीन आरोपी अब्दुल सम्मी (19), विकास (20), और अर्शलान (20), पीड़ितों से सिगरेट की मांग कर रहे थे और उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पुलिस को दिए गए मुबीन के बयान के आधार पर भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि पीड़ित आरोपियों के घरों के पास सड़क पर रूके होंगे। जब आरोपियों ने उनसे सिगरेट मांगी तो मना करने पर बहस शुरू हुई होगी और आरोपियों ने फरदीन और समीर की चाकू मारकर हत्या कर दी होगी।
            पुलिस ने कहा कि पुलिस ने अपराध के हथियार, एक देशी पिस्तौल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है, जिसमें आरोपी समीर का पीछा करते हुए देखे गए थे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox