आईसीसी ने युवराज सिंह को सौंपी टी-20 वर्ल्ड कप में अहम जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईसीसी ने युवराज सिंह को सौंपी टी-20 वर्ल्ड कप में अहम जिम्मेदारी

-1 जून से शुरू हो रहा है टी-20 वर्ल्डकप, भारतीय फैंस में खुशी की लहर,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए युवराज सिंह को टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर चुन लिया गया है। आईसीसी के इस ऐलान से भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और फैंस युवराज सिंह को बधाई संदेश दे रहे हैं।

         एक तरफ जहां आईपीएल 2024 में सभी टीम अपना जबरदस्त प्रदर्शन देने में लगी हु है वहीं इस  बीच आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी भी जारी है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा जिससे पहले एक बड़ा ऐलान हो गया है।
        याद दिला दें कि युवराज सिंह ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। आईसीसी ने युवराज को यह ब्रांड एम्बेसडर चुनकर उनका सम्मान किया है।
       बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 और आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 जीती थी, दोनों विश्व कप की खास बात रही कि युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox