नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुड़गाँव में खूले में नमाज़ पढ़ने को लेकर पिछले कई महीनों से गतिरोध बना हुआ है। जिसे लेकर बात अब हरियाणा विधानसभा तक पंहुच गई है। मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शून्य काल के दौरान नूंह के कांग्रेस विधायक आफ़ताब अहमद ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि संविधान में सभी को पूजा-पाठ, अरदास और नमाज़ पढ़ने का अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना मुख्यमंत्री का काम है।
इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी को नमाज़ पढ़ने से नहीं रोका है लेकिन खुले में शक्ति प्रदर्शन करना सही नहीं है। सीएम ने कहा कि पूजा-पाठ, नमाज़ और अरदास के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में नमाज़ को लेकर टकराव नहीं बढ़ने दिया जा सकता। खट्टर ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस मुद्दे को सुलझाने में लगा है और कोई ना कोई रास्ता निकल आएगा।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस