क्लीन स्वीप की ओर ममता दीदी, पश्चिम बंगाल में 6 सीटों पर TMC आगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्लीन स्वीप की ओर ममता दीदी, पश्चिम बंगाल में 6 सीटों पर TMC आगे

मानसी शर्मा /- पश्चिम बंगाल में 6विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बंगाल की नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तलडांगरा, सीताई (अनुसूचित जाति) और मदारीहाट (अनुसूचित जनजाति) सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इन क्षेत्रों से चुने गए विधायकों ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

पश्चिम बंगाल की 6 सीटें

13 नवंबर को बंगाल की 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें मतदान प्रतिशत 69.29 था। इनमें से 5 निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस का बहुमत है। जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी भाग में भाजपा का बहुमत है। बता दें, साल 2021 के बाद पहली बार,माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस ने अलग-अलग उपचुनाव लड़ा हैं।

अनुसूचित जाति (SC) निर्वाचन क्षेत्र सिताई में तृणमूल की उम्मीदवार संगीता रॉय BJP के उम्मीदवार दीपक कुमार रे से 60,493 वोटों के अंतर से आगे चस रही हैं। अब तक तृणमूल की उम्मीदवार को 73,452 वोट और BJP के उम्मीदवार को 12,959 वोट मिले हैं।

वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) मदारीहाट सीट से तृणमूल के जयप्रकाश टोप्पो 39,353 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि BJP के उम्मीदवार राहुल लोहार को 21,375 वोट मिले हैं। बता दें, यह सीट BJP ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जीती थी।

नैहाटी और हरोआ सीट

वहीं, नैहाटी में तृणमूल के सनत डे 40,663 वोट हासिल कर सबसे आगे बने हुए हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और BJP उम्मीदवार रूपक मित्रा को 15,461 वोट मिले हैं। हरोआ सीट की बात करें तो तृणमूल के एस के रबीउल इस्लाम को 48,107 वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के पियारुल इस्लाम 6,441 वोटों के साथ पीछे हैं।

मेदिनीपुर और तालडांगरा सीट

मेदिनीपुर सीट की बात करें तो TMC के सुजॉय हाजरा 32,777 वोटों के साथ आगे बने हुए हैं। सुजॉय BJP के सुभाजीत रॉय (बंटी) से 11,398 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। बता दें, रॉय को 21,379 वोट मिले हैं। तालडांगरा में TMC की फल्गुनी सिंघाबाबू 17,280 मतों के साथ आगे बनी हुई हैं। उन्होंने भाजपा की अनन्या रॉय चक्रवर्ती पर 6,324 वोटों की बढ़त बना ली है। बता दें, अनन्या को 10,956 वोट मिले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox