
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – वर्ल्ड कप टीम में बदलाव करने का आज आखिरी दिन है। यानी विश्व कप में खेलने वाली टीमें अपने पहले से घोषित खिलाड़ियों की टीम में बदलाव कर सकती हैं। इसके बाद टीमें अपनी टीम में बदलाव नहीं कर पाएंगी। हालांकि, भारतीय फैंस के मन में रवि अश्विन और अक्षर पटेल को लेकर सवाल बने हुए हैं। दरअसल, अक्षर पटेल चोट से जूझ रहे हैं। अक्षर पटेल भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेले। वहीं, अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रवि अश्विन को भारतीय टीम में शामिल किया गया।
अक्षर पटेल की जगह रवि अश्विन होंगे विश्व कप टीम का हिस्सा!
दरअसल, अक्षर पटेल विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन वह चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, रवि अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी द्वारा टीम में बदलाव की समय सीमा के आखिरी दिन अक्षर पटेल को भारतीय विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है।हालांकि, अगर भारतीय टीम प्रबंधन अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रवि अश्विन को विश्व कप टीम का हिस्सा बनाना चाहता है, तो ऐसा आज ही करना होगा, क्योंकि आज टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख है।
तो क्या रवि अश्विन का वर्ल्ड कप टीम में चयन तय है?
रवि अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैच खेले थे। इस सीरीज के पहले मैच में रवि अश्विन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं, इंदौर वनडे में रवि अश्विन ने 7 ओवर में 41 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया।दरअसल, रवि अश्विन के खिलाफ जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाज, उससे माना जा रहा है कि रवि अश्विन को तवज्जो मिल सकती है। साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रवि अश्विन के आंकड़े भी सराहनीय हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,