कोलकाता: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के बाद एक और छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के बाद एक और छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता/सिमरन मोरया/- आर जी कर मेडिकल कॉलेज कांड के बाद कोलकाता में एक अन्य कॉलेज में गैंगरेप का मामला सामने आया है। साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा का गैंगरेप हुआ है। कस्बा पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों में से दो कॉलेज के छात्र हैं और एक कॉलेज का पूर्व छात्र है।

पुलिस की शिकायत के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप की घटना 25जून की है। पीड़िता का आरोप है कि कस्बा लॉ कॉलेज के अंदर शाम 7:30से 8:50बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कस्बा पुलिस ने गुरुवार को तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। दो छात्रों को 26जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27जून को सुबह 12.30बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को भयावह बताया। हाल ही में आरजी कर अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार जारी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox