कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को करे मजबूत, जानिए महत्वपूर्ण बातें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को करे मजबूत, जानिए महत्वपूर्ण बातें

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – विश्व कोरोना वायरस नामक महामारी से जूझ रहा है, ये तो आप जानते ही हैं, आए दिनों हमें अखबारों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से इस वायरस से संक्रमित होने के कारण कितने लोगों ने दम तोड़ दिया व कितने लोग इस वायरस से अभी जूझ रहे हैं, रोजाना नए आंकड़े मिलते रहते हैं।

आज अपने इस लेख में हम आपको कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कुछ तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विटामिन C को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है, तो चलिए बताते हैं किन- किन चीजों का सेवन आपको करना चाहिए।

शहद

जी हां शहद वैसे तो आपने कभी न कभी शहद को खाया जरूर होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ? शहद में विटामिन C, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन B-6, एमिनो एसिड और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से शरीर को बचाते हैं। रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और 4 से 5 बूंदे नींबू के रस की मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

लहसुन

खाली पेट सुबह लहसुन के दो पीस खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो कई रोगों से बचाता है।

आंवला

आंवले का निरन्तर उपयोग करते रहने से जल्दी से सर्दी खांसी नहीं होती। आंवले में विटामिन C बहुतायत मात्रा में पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर होती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox