कोतवाली थाना पुलिस ने दो जेबकतरे किये गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली थाना पुलिस ने दो जेबकतरे किये गिरफ्तार

-एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोतवाली थाना की पीपी लालकिला पुलिस टीम ने दो जेब कतरों को उस समय पीछा कर गिरफ्तार किया जब वो एक युवक का मोबाईल फोन झपट कर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी ड्रग एडिक्ट है और उनके खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत पहले से एक मामला भी दर्ज है।
                      इस संबंध में डीसीपी नॉर्थ जिला एंटो अलफोंस ने बताया कि शिकायतकर्ता चिंटू कुमार निवासी बुहाना, जिला झुंझुन राजस्थान का रहने वाला है। 11 सितंबर को वह अंगूरी से एक बस में सवार हो रहा था तभी पीछे से दो युवक आये और उसका फोन झपटकर फरार हो गये। उसने तुरंत शोर मचाया और उनका पीछा करने लगा। गनीमत यह रही कि उसी समय पीपी लालकिला की टीम एसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में एएसआई सीताराम, सिपाही अमित और थान सिंह गश्त कर रहे थे तभी उन्होने शोर सुना और जब वहां पंहुचे तो पता चला कि दो लोग एक मोबाइल फोन झपट कर भाग रहे है। टीम ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर ही दोनो को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंबो पुत्र बाबू निवासी वागाबोंड, पेट्री ओल्ड लाजपत राय मार्केट, दिल्ली (पहले पीएस कोतवाली में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में शामिल पाया गया) तथा राजेश उर्फ राजू पुत्र मोहन चावला निवासी वागाबोंड, पत्री, ओल्ड लाजपत राय मार्केट, दिल्ली (उनके पिछले पूर्ववृत्त सत्यापित किए जा रहे हैं) के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से झपटा गया मोबाइल फोन ओप्पो ए-54 बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनो अनपढ़, आवारा और ड्रग एडिक्ट हैं इसलिए ड्रग्स की अपनी लत को पूरा करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox