
मानसी शर्मा /- हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से विधायक राव नरबीर सिंह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद लिया साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार नहीं बल्कि चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी।
हरियाणा में इतिहास रचने के बाद तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है और नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राव नरवीर सिंह पहली बार गुरुग्राम पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं गुरु द्रोणाचार्य की धरती पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद दिया और कहा कि न केवल बादशाहपुर विधानसभा बल्कि गुरुग्राम के साथ-साथ समूचे हरियाणा का वह विकास करेंगे। राव नरबीर सिंह ने दावा किया कि गुरुग्राम अब एक नई पहचान अगले 5 सालों में बनाएगा। इसी को लेकर उन्होंने आज अधिकारियों के साथ एक बैठक भी रखी
राव नरवीर सिंह ने किया बड़ा दावा
चौथी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार राव नरबीर सिंह अपने जिले में पहुंचे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राव नरबीर सिंह ने जहां हरियाणा के विकास को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार नहीं बल्कि 5 साल बाद चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की दमदार सरकार बनेगी और बीजेपी हर पिछड़े पंक्ति में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर चलेगी और पूरे हरियाणा का जोरदार विकास अगले 5 सालों में होगा।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत