
रोहिणी/नई दिल्ली/- रविवार 30 जुलाई को रोहिणी में कैपिटल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे दिल्ली एनसीआर के धावको ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक इस मैराथन में अव्वल रहे।
दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 38 धावको ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल व ईनाम जीते।

मैराथन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यतः युवाओं को तंबाकू के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना था। हिन्दुस्तान मैराथन द्वारा एडवेंचर आइसलैंड मे दौड का आयोजन किया गया। लड़कों की हाफ मैराथन में बी आर जी से 21 किलोमीटर मे रोहित प्रथम, महिलाओ मे 21 किलोमीटर मे शालु डुडेजा प्रथम स्थान पर, 10 किलोमीटर मे गुलाब तृतीय स्थान पर रहे। वही 5 किलोमीटर में आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 5 किलोमीटर में किरण प्रथम स्थान पर ,जयतीं द्वितीय स्थान पर रही।
मैराथन की शुरुआत एडवेंचर आइसलैंड रोहिणी से शुरू हुई। मैराथन में सात सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन ग्रीन एण्ड क्लीन भुमि और तंबाकू फ्री समाज के विषय पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य जन-जन को सफाई और हरियाली के प्रति प्रेरित करना था।

इस अवसर पर बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 38 धावको ने भाग लिया। बी आर जी ग्रुप से डॉ. किरण, नवनीत दलाल, ब्रह्म प्रकाश मान, प्रवीन सांगवान, नवीन, शक्ति राणा, गौरव, मोहित, तुषार, बलजीत, प्रिसं, विहान छिल्लर, अरुण बिजयरन, सन्नि राणा, अनुज दहिया, सुमित राणा, शौरभ शौकीन, हरकिशन छिल्लर, जसवीर जून, मुकेश, नीरज छिल्लर, गिताषी, प्रशांत शुक्ला, सजय,सन्नी और यश ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की। ग्रुप ने सभी विजेता सदस्यो को ढेर सारी शुभकामनाये दी।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत