केजीएफ 2 की कहानी हुई रिवील दर्शकों का उत्साह हुआ कम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजीएफ 2 की कहानी हुई रिवील दर्शकों का उत्साह हुआ कम

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – KGF Chapter-2  14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने पुरी दुनियां में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का इंतज़ार लोग काफी समय से कर रहें थे। एक्टर यश ने इस फिल्म में अपने एक्शन और एंग्री यंग लुक से सभी को अपना दीवाना बना लिया। KGF-2 फिल्म एक्शन,ड्रामा और इमोशन से भरपूर है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि, आपको KGF Chapeter-2 फिल्म देखनी चाहिए या नही। जाने इस फिल्म का पूरा मूवी रिव्यू।

जाने फिल्म की कहानी-  यह फिल्म वही से शुरु होती है जहां खत्म हुई थी। फिल्म में रॉकी भाई KGF में वापस आ जाता है। वहां दुनियां बसाने के लिए। रॉकी की गोल्ड की पाने की लालच और बढ जाती है, लेकिन उसे गोल्ड अपने साथ-साथ KGF  में बसे लोगों के लिए भी चाहिए। इस बार रॉकी का सामना एक खतरनाक खलनायक अधीरा यानी की संजय दत्त से होता है, जिसकी तलवार को सिर्फ खून चखने की आदत हो गई है। फिल्म में आप देखेंगे की किस तरह से रॉकी अधीरा को मात देता है या नही और लोगों के लिए अपना साम्राज्य स्थापित कर पाता है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वहीं कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट रमिका सैन यानी की रवीना टंडन है। जो इस फिल्म में भारत की प्रधानमंत्री बनी है। वहीं रवीना का सस्पेन्स आपको जल्द ही अगले पार्ट यानि की KGF Chapter-3  में देखने को मिलेगा। फिल्म की हिरोइन यानि की श्रीनिधि को अधीरा गोली मार देता है जिसके बाद रॉकी और भी खतरनाक हो जाता है। इस फिल्म में रॉकी हिरों से विलन बन जाता है। फिलहाल फिल्म काफी मजेदार है, क्योंकि इस फिल्म में ड्रामा और एक्शन भरपूर है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

आपको बता दें कि, KGF-2′ फिल्म  818 करोड़ की कमाई करने के बाद 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म के हिंदी रिमेक ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox