
प्रियंका सिंह/- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे। उन्होंने महाकुंभ को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देखकर आनंद की अनुभूति हो रही है। हमारा सनातन धर्म सुरक्षित है और यह देश को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएगा।
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सचमुच एक भावनात्मक क्षण है। यहां आने का सौभाग्य मिलना एक आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग देश और विदेश से आ चुके हैं, जिससे भारत की बढ़ती शक्ति का संदेश पूरी दुनिया में गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वे बेल्जियम में थे, तब उन्हें जानकारी मिली कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन महाकुंभ आना चाहते हैं। उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी यात्रा की व्यवस्था करवाई। इस अनूठे अनुभव के बाद वे बेहद उत्साहित थे।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश पूरे विश्व और देश तक पहुंचाएगा। इससे पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।