काली मिर्च वजन घटाने में लाभदायक लाएगा आपके पाचन में सुधार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काली मिर्च वजन घटाने में लाभदायक लाएगा आपके पाचन में सुधार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – क्या आप बार-बार बीमार पड़ते है ? या अपने शरीर के अस्वस्थ रहने से परेशान हैं, तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से जानेंगे शरीर को फिट और दुरुस्त रखने के बारे में। बार बार बीमार पड़ना इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप इस वक्त पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना और भी जरूरी हो गया है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको किसी दवा की जरूरत नहीं है, इसका समाधान आपके किचन में ही मौजूद है। हम बात कर रहें हैं काली मिर्च की।

काली मिर्च में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जिसमें पिपेरिन सबसे महत्वपूर्ण हैं। पिपेरिन एक नैचुरल अल्कलॉइड है, जो काली मिर्च को उसका तीखा स्वाद देता है। पिपेरिन एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट है, जो दिल के रोग और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

Detoxpri की डाइटीशियन प्रियांशी भटनागर के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट गर्म नींबू पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर लेने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही कई गंभीर रोगों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। अगर आप सिर्फ एक महीना ऐसा करते हैं तो असंख्य स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत

काली मिर्च में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सीधा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की ताकत रखते हैं। यह मसाला शरीर की कोशिकाओं को पूरा पोषण देता है और उन्हें डैमेज होने से रोकता है। यह बॉडी क्रॉफी रैडिकल डैमेज से भी बचाता है।

शरीर की भीतर से होती है सफाई 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतो का कामकाज बेहतर होना जरूरी है। स्वस्थ आंत का मतलब है एक साफ और डिटॉक्सिफाइड पेट। विषाक्त पदार्थों और रसायनों को शरीर से बाहर निकालता है ये जादुई मिश्रण पेट की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है और पाचन में सुधार लाता है।    

काली मिर्च वजन घटाने में सहायक  

यह मिश्रण वजन कम करने वालों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न करता है ये मिश्रण हमारी पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है।

पुराने कब्ज से पीड़ित लोगों को इस मिश्रण का सेवन जरूर करना चाहिए। कब्ज को तोड़कर आपके मल त्याग को बेहतर करता है। विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर पेट और आंतों को स्वस्थ बनाता है ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox