कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे साजिश की आशंका: रेल मंत्री का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे साजिश की आशंका: रेल मंत्री का बड़ा बयान

-रेल मंत्री का बयान: ट्रैक पर रखी वस्तु से टकरा गई ट्रेन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   कानपुर में बीती रात साबरमती एक्सप्रेस का एक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन किसी को हानि नहीं पहुंची। रेल मंत्री ने कहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे एक साजिश की आशंका है। उनके अनुसार, ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराने के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना की जांच के लिए आईबी और यूपी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

रेल मंत्री का बयान: ट्रैक पर रखी वस्तु से टकरा गई ट्रेन

रेल मंत्री ने एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह 2:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन ट्रैक पर रखी वस्तु से टकरा गया, जिसके कारण ट्रेन कानपुर के पास पटरी से उतर गई। साक्ष्य सुरक्षित किए गए हैं और आईबी व यूपी पुलिस जांच कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के आगे के सफर की व्यवस्था की गई है।”

पिछले तीन सालों में 131 ट्रेन दुर्घटनाएं

भारत में हाल के वर्षों में रेल दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। RTI के अनुसार, 7 जुलाई 2021 से 17 जून 2024 तक देश में 131 ट्रेन दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 92 डिरेलमेंट की घटनाएं हैं। इनमें 64 पैसेंजर ट्रेन और 28 मालगाड़ी शामिल हैं। हर महीने औसतन 2 पैसेंजर ट्रेन और 1 मालगाड़ी डिरेल होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox