कांवड़ यात्रा स्पेशल: अगले 3 दिन दिल्ली-NCR के इन रास्तों पर भारी जाम की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांवड़ यात्रा स्पेशल: अगले 3 दिन दिल्ली-NCR के इन रास्तों पर भारी जाम की चेतावनी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कांवड़ यात्रा भगवान शिव के भक्तों का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसकी शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है। वहीं इसका समापन 23 जुलाई को होगा। इस दौरान दिल्ली-NCR में लाखों कांवड़ियों का आना-जाना होगा। इस भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नोएडा पुलिस ने 21 से 23 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चले।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
दिल्ली-NCR में कांवड़ यात्रा के कारण कई प्रमुख मार्गों पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लागू किए गए हैं। आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से फरीदाबाद) और कालिंदी कुंज-यमुना ब्रिज रोड 21 से 23 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेंगे। नोएडा जैसे मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही के लिए विशेष लेन बनाई गई हैं। जिसके कारण सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

इसके अलावा वज़ीराबाद रोड, जीटी रोड, लोनी रोड, एनएच-24, रोड नंबर 56, कालिंदी कुंज रोड, मथुरा रोड, रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी रोड, रिज रोड, और धौला कुआं जैसे मार्ग प्रभावित रहेंगे। साथ ही, नजफगढ़ फिर्नी, रोहतक रोड, पंखा रोड, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, नांगलोई-नजफगढ़ रोड, आउटर रिंग रोड, गीता कॉलोनी पूष्टा रोड, सलीमगढ़ बायपास, और आजाद मार्केट चौक जैसे मार्ग भी प्रभावित रहेंगे।

इन मार्गों का उपयोग करें
बता दें, नोएडा से दिल्ली के लिए कालिंदी कुंज के बजाय डीएनडी फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का उपयोग करें। दिल्ली से फरीदाबाद के लिए रोड नंबर 13 (सरीता विहार से कालिंदी कुंज) और मथुरा रोड (NH-19) का उपयोग करें। वहीं, दिल्ली से गाजियाबाद के लिए हापुड़, या मुरादाबाद: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें। आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का रास्ता चुनें।

यातायात पुलिस की व्यवस्था
यातायात पुलिस ने यात्रियों से प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, और पुलिस वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों पर अनुमति होगी, लेकिन इन्हें भी प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है। बता दें, दिल्ली-NCR में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में 5,000से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही, ड्रोन निगरानी के साथ यातायात प्रबंधन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और दिशा-निर्देशक साइन लगाए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन (9971009001) और व्हाट्सएप (7065100100) के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox