
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीएम मोदी ने दावा किया है कि कांग्रेस OBC को जातियों में तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि पिछले 10 वर्षों से देश में एक OBC प्रधानमंत्री है, वो सबको साथ लेकर चल रहा है।इसलिए कांग्रेस OBC की पहचान खत्म करके अलग-अलग जातियों में बांटने का खेल खेल रही है।कांग्रेस बड़े समूह वाले OBC से उसकी पहचान छीनकर उसे छोटे-छोटे समूहों वाली अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है।“
पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस ‘फूट डालो और राज करो’ पर आमादा है। वह एक जाति को दूसरी जाति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाना चाहता है। वह ओबीसी को गुटों में बांटना चाहती है, ताकि वे कमजोर हो जाएं। कांग्रेस इसी तरह समाज को कमजोर करना चाहती है, आरक्षण का अधिकार छीनना चाहती है और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए जमीन तैयार करना चाहती है।“
जम्मू-कश्मीर का भी उठाया मुद्दा
पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 की वापसी के लिए लाए गए प्रस्ताव पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा,”आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के संविधान के साथ सबसे पहला विश्वासघात कश्मीर में किया था। पूरे देश ने बाबा साहब के संविधान को स्वीकार किया। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने आर्टिकल 370के जरिए कश्मीर में अलग विधान चलाया। कश्मीर में हमारे तिरंगे की जगह अलग झंडा चलाया।“इसके आगे पीएम ने कहा,“कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के दलितों को उनके कोई अधिकार नहीं दिए।कश्मीर इतने दशकों तक आतंकवाद की आग में जलता रहा, वहां अलगाववाद फलता-फूलता रहा।देश को पता भी नहीं चलने दिया कि इस देश में 75 साल तक 2 संविधान चले।“
बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने फर्जीवाड़े में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कांग्रेस के लोग संविधान के नाम पर अपनी एक अलग लाल किताब बंटवा रहे हैं। कांग्रेस की लाल किताब पर ऊपर तो लिखा है- भारत का संविधान !लेकिन, लोगों ने जब भीतर से खोला तो पता चला कि लाल किताब कोरी है! संविधान के नाम पर लाल किताब छपवाना… उसमें से संविधान के शब्दों को हटाना… ये संविधान को खत्म करने की कांग्रेस की पुरानी सोच है। ये कांग्रेस वाले…देश में बाबा साहब का नहीं, अपना अलग ही संविधान चलाना चाहते हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,