कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति कि खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, एनसीडब्ल्यू ने भेजा नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति कि खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, एनसीडब्ल्यू ने भेजा नोटिस

-उदितराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहा चमचा, बयान में गुजराती नमक का भी जिक्र

नई दिल्ली/- अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता उदितराज अपने विवादित बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है। इसबार कांग्रेस नेता ने उदितराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हे चमचा कह दिया है। उदित राज के इस बयान को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग काफी सख्त दिखाई दे रहा है। एनसीडब्ल्यू ने उदितराज को नोटिस दे दिया है।
              राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात दौरे पर कहा था कि गुजरात में बना नमक सभी भारतीय खाते हैं। इसी पर उदित राज ने बुधवार को ट्वीट किया। लिखा- द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागीरी की भी हद है। कहती हैं 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।
               उदित राज के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- जैसे शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किए हैं, वो चिंताजनक है। हालांकि, पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया था।’
              उदित राज को एनसीडब्ल्यू ने नोटिस जारी कर सफाई मांगी। इसके बाद उदित राज ने जवाब दिया- द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित-आदिवासी आलोचना करेंगे और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं।
            बता दें कि 4 अक्टूबर को गांधीनगर में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। उन्होंने इस दौरान गुजरात मॉडल की तारीफ भी की। मुर्मू ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की प्रगतिशील एवं समावेशी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि हैं।
             वहीं 15 अक्टूबर 2020 को उदित राज ने इलाहाबाद में कुंभ को लेकर सवाल उठाए थे। राज ने लिखा था कि सरकार का कोई धर्म नहीं होता है। इसके बावजूद भाजपा सरकार कुंभ में 4200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बयान को निजी बताया था। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद 8 जनवरी 2022 को उदित राज ने एक ट्वीट किया था। राज ने लिखा था कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों का झाड़-फूंक और पूजा-पाठ की दुकान चल पड़ी।

अधीर ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था फिर माफी मांगी
27 जुलाई को दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अधीर ने मुलाकात के लिए समय नहीं देने पर मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। हालांकि, विवाद होने के बाद उन्होंने लेटर लिखकर माफी मांगी थी।
            2007 में राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस समर्थन से प्रतिभा पाटिल चुनी गईं। उस वक्त कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अमीन खान ने उनको लेकर विवादित बयान दिया था। खान ने कहा था- पाटिल को इंदिरा जी के घर में काम करने का फायदा मिला है। जब इंदिरा जी सत्ता से बाहर हो गईं, तो प्रतिभा जी उनके घर में खाना बनाती थीं और बर्तन मांजती थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox