कर्नाटक CM की कुर्सी पर घमासान, शिवकुमार गुट ने दिखाया 100 विधायकों का दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक CM की कुर्सी पर घमासान, शिवकुमार गुट ने दिखाया 100 विधायकों का दम

-सरकार चट्टान की तरह मजबूत - सिद्धारमैया

कर्नाटक/सिमरन मोरया/- कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के अंदर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने दावा किया है कि उनके पास 100 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है, जो उन्हें मुख्यमंत्री पद का एक मजबूत दावेदार बनाता है। इस बीच, कांग्रेस हाईकमान ने बढ़ते विवाद को शांत करने और पार्टी की स्थिति का जायजा लेने के लिए AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को बेंगलुरु भेजा है।

100 विधायकों का समर्थन
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सूत्रों की मानें तो शिवकुमार के समर्थकों ने दावा किया है कि उनके पास 136 में से कम-से-कम 100 विधायकों का समर्थन है। जो उन्हें मुख्यमंत्री पद का एक मजबूत दावेदार बनाता है। हाल ही में, शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक एच.ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया कि शिवकुमार अगले 2-3 महीनों में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने कहा ‘डी.के. शिवकुमार ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उनकी रणनीति और मेहनत से 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई। हाईकमान इस बात को जानता है और सही समय पर उन्हें मौका देगा।’

सरकार चट्टान की तरह मजबूत – सिद्धारमैया
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘चट्टान की तरह मजबूत है और पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। बीते दिन मैसूर हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने डी.के. शिवकुमार के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा ‘हम दोनों एक साथ हैं और हमारी सरकार में कोई मतभेद नहीं है। बीजेपी झूठ फैलाने में माहिर है, लेकिन हम स्थिर हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox