कर्नाटक में हिजाब मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, शिवमोगा में तनाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक में हिजाब मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, शिवमोगा में तनाव

-हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, शिवमोगा में बवाल के बाद स्कूल-कॉलेज बंद
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बेंगलुरू/भावना शर्मा/- कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद से राज्य में सियासी बयानबाजी तेज है। वहीं शिवमोगा में तनाव की स्थिति है। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू दी गई है, वहीं स्कूल-कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
                कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि, गुंडों ने उसे मार डाला है। यह सब कुछ डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण हुआ है। उन्होंने कहा था कि, राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा ध्वज फहराया गया। डीके ने गुंडों को उकसाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा है कि, ईश्वरप्पा पागल आदमी हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी जीभ और दिमाग से कोई संबंध नहीं है। वह बकवास करते हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
               दरअसल, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने हिजाब विवाद को लेकर हुए विवाद के बीच आरोप लगाया थ कि शिवमोगा के एक कॉलेज में तिरंगा उतारकर भगवा ध्वज लगाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, वीडियो में तिरंगा उतारते हुए नहीं दिखाया गया। ईश्वरप्पा ने कहा कि, उनके इसी बयान ने गुंडों को हत्या के लिए उकसाया। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या की गई थी। कल रात हुई इस घटना में जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं, उन्हीं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
               शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुछ जगहों पर आगजनी व पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुई हैं। इस बीच पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कर्नाटक के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिजाब विवाद है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
             बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य की शांति को अस्थिर कर दिया है। जब यह मुद्दा शुरू हुआ था, तब मैंने चेताया था कि इस तरह की घटनाएं देखने को मिलेंगी। आज हमने एक लड़के की मौत देखी है। वे इसी तरह की घटनाएं देखना चाहते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox