कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी भाजपा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी भाजपा,

-येदियुरप्पा बोले- लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे, शेट्टार ने कहा- भविष्य की योजना का जल्द खुलासा करेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बेंगलुरू/शिव कुमार यादव/- कर्नाटक में चुनावों की घोषणा हो चुकी है और पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में लगी है। लेकिन इसी बीच कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पूर्व सीएम ने भाजपा विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह जल्द ही भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी से, जल्द ही इसका फैसला करेंगे। जगदीश शेट्टार हुबली सेंट्रल सीट से कई बार विधायक रहे हैं। हालांकि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, जिससे नाराज होकर जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ दी है।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
जगदीश शेट्टार के पार्टी छोड़ने पर भाजपा ने कहा कि शेट्टार ने पार्टी के ऊपर खुद को तरजीह दी है। भाजपा आलाकमान लगातार उनसे बातचीत करके मामला हल करने की कोशिश कर रही थी लेकिन शेट्टार ने पार्टी से बढ़कर खुद को अहमियत दी। शेट्टार लिंगायत नेता हैं और कर्नाटक की राजनीति में लिंगायतों का बहुत प्रभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है तो इसका असर एक जगह नहीं होगा बल्कि नॉर्थ कर्नाटक की 20-25 विधानसभा सीटों पर हो सकता है। भाजपा छोड़ने से पहले जगदीश शेट्टार ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी। हालांकि इस मुलाकात में भी बात नहीं बन पाई और शेट्टार के बगावती तेवर कम नहीं हुए।

बीएस येदियुरप्पा ने बोला हमला
जगदीश शेट्टार के भाजपा छोड़ने पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोग जगदीश शेट्टार को माफ नहीं करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने जगदीश शेट्टार को कैबिनेट में मंत्री बनाने की पेशकश की थी। साथ ही जगदीश शेट्टार के परिजन को भी टिकट देने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें सीएम बनाया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्होंने जो बयान दिया है, उससे हम नाराज हैं। लोग भाजपा की वजह से ही जगदीश शेट्टार को जानते हैं।

शेट्टार के अलावा इन नेताओं ने छोड़ी भाजपा
शेट्टार के अलावा भाजपा सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लक्ष्मण सावदी के अलावा कर्नाटक सरकार में मंत्री और छह बार के विधायक एस अंगारा, मुदिगेरे से विधायक एमपी कुमारस्वामी, हावेरी से विधायक नेहरू ओलेकर, होसदुर्गा से विधायक गोलीहट्टी शेखर, कुदलिगी से विधायक एनवाई गोपालकृष्ण, एमएलसी आर शंकर का नाम भी शामिल है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox