करवा चौथ पर पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए कर दी चोरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करवा चौथ पर पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए कर दी चोरी

-सदर बाजार पुलिस ने मात्र 3 घंटे में सुलझाया केस, आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली/- उत्तरी दिल्ली जिला के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को करवा चौथ पर अपनी पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए एक शख्स ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 3 घंटे में मामले को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पूरे टीम को बधाई दी है।
              उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंडावली के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता ने सदर बाजार थाने में एक शिकायत दी थी कि किसी ने उसकी करवा चौथ की डेकोरेटिव थालियां चुरा ली हैं। एसीपी सदर बाजार अनिल कुमार यादव व एसएचओ सदर बाजार कन्हैया लाल यादव ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत एटीओ लॉ एडं आर्डर के नेतृत्व में एसआई विकास राठी, एएसआई छत्तर सिंह, हवलदार राजकमल व सिपाही सचिन की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और एक व्यक्ति को चोरी करते देखा। पुलिस ने संदिग्ध चोर की पहचान कर उसे मात्र तीन घंटे में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान नवीन कुमार सिंह निवासी गली नंबर 12, सैक्टर 51 नोएडा यूपी के रूप में की है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत किया था और उसने कुछ चीजें लाने को कहा था जिसके लिए उसने चोरी की। पुलिस ने आरोपी से सभी डेकोरेटिव 20 थालियां बरामद कर ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox