करनाल में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया संबोधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करनाल में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया संबोधन

-मनीषा केस पर बोले मनोहर लाल– दोषियों को हर हाल में मिलेगी सख्त सजा

हरियाणा/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के करनाल स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम रविवार को इतिहास रचते पलों का गवाह बना, जब यहां राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और छात्रों, वैज्ञानिकों तथा उपस्थित जनता को संबोधित किया।

विक्रम लैंडर की सफलता से जुड़ी स्मृति
मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व इसी दिन भारत के विक्रम लैंडर ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर देश का मान बढ़ाया था। उसी गौरवशाली क्षण की स्मृति में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान की अपार संभावनाओं से परिचित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष तकनीक अब सिर्फ चांद और तारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा उपयोग कृषि, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा, खनन और जल संसाधन जैसे जीवन के सामान्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी का प्राचीन मार्ग भी अंतरिक्ष चित्रों के माध्यम से ही उजागर हुआ था।

भारतीय परंपरा और आधुनिक विज्ञान का संगम
मनोहर लाल ने भारतीय परंपरा को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि हमारी सभ्यता में हजारों साल पहले ही सूर्य और चंद्र ग्रहण की सटीक भविष्यवाणी कर ली जाती थी। आज वही ज्ञान आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों और छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।

विपक्ष पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे सत्र में विपक्ष ने संसद को चलने नहीं दिया और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आने वाले समय में विपक्ष के इस आचरण का जवाब जरूर देगी।

मनीषा प्रकरण पर बयान
मनीषा प्रकरण पर बोलते हुए मनोहर लाल ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार की हर मांग पूरी की है। जितनी बार पोस्टमार्टम की मांग हुई, उतनी बार कराया गया। पहले हरियाणा पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन परिवार की इच्छा पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कठोर सजा दिलाना ही सरकार का लक्ष्य है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox