कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर को बनाया निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर को बनाया निशाना

-खालिस्तानी आतंकियों ने की तोड़फोड़, लगाए पोस्टर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सरे/कनाडा/शिव कुमार यादव/- कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इस बार खालिस्तानी आतंकियों ने सरे के लक्ष्मीनारायण मंदिर को निशाना बनाया है और मंदिर में तोड़फोड़ भी की है। इसके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लग रहे हैं क्योंकि मंदिर के गेट पर बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए गए हैं। घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर को बनाया निशाना
जिस मंदिर को निशाना बनाया गया है, वह सरे का लक्ष्मी नारायण मंदिर है। यह ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा  हिंदू मंदिर है। मंदिर के गेट पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिन पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर में लिखा गया कि ’कनाडा 18 जून की हत्या की घटना में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।’

हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम गुरुद्वारा परिसर में ही दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था।

इस साल हिंदू मंदिर पर हमले की तीसरी घटना
बता दें कि कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस साल ही यह हिंदू मंदिर पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक मशहूर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था और उस पर भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे। इस पर कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय ने आपत्ति भी जताई थी। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की निंदा की थी। इसके बाद अप्रैल में कनाडा के ओंटारियों में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। इनके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे। कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox