
अनीशा चौहान/- ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। महज चार दिनों में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। सीमा पार जहां दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, वहीं देश के भीतर छिपे गद्दारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जांच एजेंसियों और पुलिस ने देशभर से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
मोहाली से एक और पाक जासूस गिरफ्तार
इसी क्रम में बुधवार को पंजाब के मोहाली से एक और पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जसबीर सिंह है, जो पेशे से यूट्यूबर है और 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स वाला ‘जान महल’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता है।
ज्योति मल्होत्रा से था सीधा संपर्क
पंजाब के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने actionable इनपुट के आधार पर मोहाली में कार्रवाई करते हुए रूपनगर जिले के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि जसबीर का संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ था, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़ा है। इसके अलावा उसका संपर्क हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था।
तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसबीर सिंह
पुलिस की जांच के अनुसार, जसबीर सिंह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। वह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश में था आरोपी
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह ने अपने पाकिस्तानी संपर्कों से जुड़े साक्ष्य मिटाने की कोशिश की ताकि खुद को बचा सके। मोहाली में SSOC द्वारा एक एफआईआर दर्ज की गई है और व्यापक जासूसी-आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त